
फर्स्ट समाचार लुधियाना
एसएमडी विद्या मंदिर महाराणा प्रताप नगर में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए शनिवार को श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। पाठ शुभारंभ के मौके पर स्कूल के प्रबंधकों ने विद्यार्थियों के साथ श्री रामचरितमानस का विधिवत पूजन किया। रविवार श्री रामचरितमानस पाठ का समापन किया जाएगा।