Tue. Jun 2nd, 2026

स्कूल संघ पंजाब ने नई शिक्षा नीति पर किया सेमिनार

आरटीई की पक्की मान्यता मिलने पर जताई खुशी

प्रियंका/फर्स्ट समाचार

स्कूल संघ पंजाब द्वारा CWP 18396 के तहत स्थाई मान्यता सम्बन्धित केस में विजय को सेलिब्रेट करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अन ऐडिड स्कूल विषय पर चर्चा के लिए एक विशेष बैठक वेजिटेरियन एक्सप्रेस में आयोजित की गई। बैठक में आगन्तुक स्कूल प्रबन्धकों का स्वागत उप प्रधान विजय शर्मा एवं उप प्रधान अमन मल्होत्रा, बलजीत सिंह निर्माण और रंजीव नागपाल द्वारा किया गया। इसके बाद प्रधान जनार्दन भट्ट ने आर टी ई केस की कार्यवाही की रूपरेखा सदस्यों के सम्मुख पेश की गई। इस अवसर पर वित्त सचिव राजेन्द्र शुक्ला द्वारा केस का वितीय विवरण पेश किया गया। जिसका समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर सचिव जगमोहन शर्मा, जसप्रीत सिंह संगठन सचिव ऋषि कोशिक ने संघर्ष की बागडोर के लिए स्कूल संघ पंजाब पर भरोसा जताने के लिए सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री एस के चावला, श्री अमरजीत देवगुन, श्री रविन्द्र ढंढ, श्री दीपक मनन, श्री विनीत भट्ट ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे स्कूल संघ पंजाब की टीम की अथक मेहनत है। उन्होंने भविष्य में भी सभी स्कूलों को इसी प्रकार एकजुटता बनाए रखने की अपील की। बैठक का संचालन कोर्डिनेटर राजेश नागर द्वारा किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अन ऐडिड स्कूल विषय पर सदस्यों को सम्बोधित करते हुए स्कूल संघ पंजाब के महासचिव भुवनेश भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर भ्रांति फैलाई जाती रही है कि इस नीति के तहत 10 वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। जबकि जमीनी सत्य यह है कि दसवीं – बारहवीं की बोर्ड परीक्षा जारी रहने के साथ साथ 3-5-8 स्तर पर भी सरकार द्वारा निर्धारित प्राधिकरण परीक्षाएं ले सकता है। इस नीति में सीखने – सिखाने की प्रक्रिया में तकनीक को अधिक से अधिक शामिल करने पर जोर देने के साथ ही, अब सबके लिए शिक्षा की बजाए सबके लिए गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया का रहा है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत 3 से 6 साल के बच्चो को सही स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निकट भविष्य में 2017 में अनट्रेंड प्राइमरी शिक्षकों के लिए किए गए ओपन प्रणाली के तहत डिप्लोमा इन एलिमेंटरी की तर्ज पर डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्ड केअर एंड एजुकेशन का भी एक मौका देगी।
बैठक में गगनदीप शर्मा, सरदार दलजीत सिंह, कैलाश रावत, रूप नगर से राघव भारद्वाज, सुदर्शन जैन, जागीर सिंह, लुधियाना से संघ के पूर्व वित्त सचिव सुभाष बमोला, मनोज शास्त्री, अमित गुप्ता आदि सहित 100 के लगभग स्कूल प्रबन्धकों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल संघ पंजाब के वरिष्ठ उप प्रधान कमल नयन शर्मा द्वारा सभी आगन्तुको का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *