पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति पतली सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेशन देने में भी असमर्थ।कर्मचारी व पेशन भोगता सरकार विरुद्ध सड़को पर।
यह विचार भाजपा नेता परमिंदर मेहता ने राज्य पावरकॉम व लोकलबाड़ी तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों को समय पर पूरा वेतन व पेशन ना मिलने पर गहरा रोष प्रगट करते हुए रखें।मेहता ने मुख्यमंत्री पंजाब को आड़े हाथो लेते हुए कहा की एक और सरकार उक्त विभागों को मुनाफ़े में बता लोगों को गुमराह कर रही है।दूसरे जब कर्मचारियों को वेतन देने कि बात अती है तो समय पर उन्हें वेतन नहीं दिया जाता जब वेतन देते है तो उसमे भी तीस प्रतिशत की कटोती यह कह कर कि जा रही है कि विभाग के पास अभी पूरा वेतन व पेंशन देने के लिए पैसा (फंड ) नहीं है।मेहता ने भगवंत मान से पूछा है की अगर सरकार के पास अपने कर्मचारियों के वेतन व पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है तो यह अपने शाही आराम के लिए नई गाड़िया व अन्य सुख सुविधाओं के साधन पर कहा से पैसा खर्च कर रहें है।उन्होंने सरकार पर वादाख़िलाफ़ी का अरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार अपने वादो पर खड़ी उतरती तो यह सर्व प्रथम कर्मचारियों का ध्यान रखती नाकि अपनी सुविधाओं का !