Thu. Apr 16th, 2026

मशाल के जनपद मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया स्वागत

समाचारवाला/रुद्रप्रयाग

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड में होना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार राष्ट्रीय खेलों की मशाल का आगमन पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) होने पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने अधीनस्थ पुलिस बल सहित मशाल का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित उपस्थित व्यक्तियों एवं खेल प्रेमियों ने तेजस्विनी मशाल का भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात तेजस्विनी मशाल रतूड़ा, सुमेरपुर तिलणी, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा होते हुए खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मशाल तेजस्वनी के जिले में पहुँचने पर लोगों में खासा उत्साह दिखा।
आगामी 12 जनवरी को तेजस्विनी मशाल अगस्त्यमुनि से होते हुए विजयनगर तक व पुनः वापसी अगस्त्यमुनि तदोपरान्त चन्द्रापुरी, बांसवाड़ा, भीरी, ऊखीमठ पहुंचेगी व रात्रि विश्राम क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में किया जायेगा। 13 जनवरी को अगस्त्यमुनि से रामपुर, तिलवाड़़ा, बायपास गुलाबराय, बेलणी, विकास भवन कलेक्ट्रेट से होते हुए वापस तिलवाड़ा से जखोली में रात्रि विश्राम करेगी। 14 जनवरी को तेजस्विनी मशाल ब्लॉक मुख्यालय जखोली से इंटर कॉलेज रामाश्रम, इंटर कॉलेज बजीरा, फतेडू बाजार होते हुए चिरबटिया पहुंचेगी। जहां से तेजस्विनी मशाल टिहरी गढ़वाल की सीमा में प्रवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *