Tue. Jun 2nd, 2026

समाचारवाला/लुधियाना

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद ने 09 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बलोके के सरपंच गौरव रूपराय के रूप में उपस्थिहत हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद उत्तराखंड राज्य स्थापना के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर, श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि गौरव रूपराय ने एक लाख की अनुदान राशि संस्था को विकास कार्यों के लिए भेंट की और भविष्य में भी परिषद को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।परिषद के वरिष्ठ सलाहकार सदस्यों शिवदत्त जोशी, मोहन सिंह सिंह रावत, रमेश शर्मा, शिव सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, नंद किशोर उप्रेतीव भवान सिंह रावत ने राज्य रजत जयंती के बारे में जानकारी दी और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित सभी को भविष्य में एकजुट रहने की सलाह दी।परिषद द्वारा सभी सदस्यों को जलपान कराया गया और मिठाई वितरण किया गया।इस शुभ अवसर पर परिषद के मुख्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कैलाश शर्मा चेयरमैन, उपचेयरमैन राजेश जोशी, अध्यक्ष गिरिधर सिंह बिष्ट, महासचिव नारायण दत्त उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश सिंह अधिकारी, मुख्य कोष निरीक्षक श्याम चंद तिवारी, निरीक्षक मोहन गिरी, संगठन सचिव किशन सिंह, संयोयक शशि मठपाल, मंच सचिव नरेंद्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव भवान सिंह, प्रचार सचिव हरीश सिंह, मालसचिव महेंद्र सिंह मनराल, वरिष्ठ सलाहकार रेवाधर शर्मा, कैलाश चंद्र जमनाल, प्रेम सिंह मनराल व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *