Tue. Jun 2nd, 2026

-जिला प्रशासन ने मानसून सीजन में 11 लाख पौधे लगाने का रखा है लक्ष्य:

लुधियाना को हरा-भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन वेकअप लुधियाना मुहिम के तहत 11 लाख पौधे लगाएगा। 12 जुलाई को जिला प्रशासन अलग-विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर एक दिन में 1.30 लाख पौधे लगाएगा। जिला प्रशासन ने इस मेगा प्लांटेशन ड्राइव की तैयारियां कर दी हैं और हर संस्था व विभाग को पौधे लगाने की जगह व पौधों की संख्या तय कर दी। जो शहरवासी पौधे लगाएगा उसे जिला प्रशासन एक ई-सर्टिफिकेट भी जारी करेगा। इसके लिए पौधे के साथ सेल्फी लेकर गुगल फार्म भरकर अपलोड करना होग। डीसी ने नागरिकों से अपील है कि वे 12 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन स्थानों पर जाकर पौधे लगाएं। वे एक पौधा लगा सकते हैं, सेल्फी ले सकते हैं और ऑनलाइन प्रमाण पत्न बनाने के लिए इसे गूगल फॉर्म <ँ33स्र2://ा1े2.ॅ’ी/1ुँ6ह1ॅ9ऋ¬‘वँअ8ा7> पर अपलोड करें। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि जो पौधे लगाए जाएंगे उनकी देखरेख भी की जाएगी ताकि पौधे मरे न। बाक्स नगर निगम लुधियाना 21 स्थानों पर लगाए 22,300 पौधे – नेहरू रोज गार्डन- रखबाग- बुड्ढा दरिया के साथ (जोन-ए, बी और डी)- जीवन नगर- अंडरपास के पास ग्रीन बेल्ट जोन-डी- डीएवी स्कूल के सामने लैय्यर वैली- डॉग पार्क- पार्क- जे ब्लॉक- तिकोना पार्क- पार्क लोधी क्लब रोड- पार्क रेलवे साइड- विश्वकर्मा पार्क- बसंत पार्क- मिनी रोज गार्डन ग्यासपुरा- मिनी रोज गार्डन- किदवई नगर- पार्क ईडब्ल्यूएस कॉलोनी- पार्क प्रेम विहार- पार्क न्यू स्टार सिटी- पार्क छप्पर वाला, बाड़ेवाल बाक्स एडीसी (शहरी विकास) यहां यहां लगवाएंगे पौधे खन्ना, साहनेवाल, मलौद, समराला, माछीवाड़ा, मुल्लांपुर दाखा, रायकोट, जगराओं, पायल और दोराहा की नगर परिषदें सामूहिक रूप से अपने-अपने क्षेत्नों में पौधे लगाएंगी।——–ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लगवाएगा 1.10 लाख पौधे गालिब कलां, सिधवां बेट, खासी कलां और लताला गांवों में 1.10 लाख पौधे लगाएगा। —— लोक निर्माण विभाग गेहलेवाल में लगाएगा पौधे राहों रोड पर गेहलेवाल गांव में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग अपनी जमीन पर करीब 200 पौधे लगाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *