Thu. Apr 16th, 2026

लोग शिकायत करने फोकल प्वाइंट बिजली दफ्तर तक जा चुके हैं फिर भी नहीं हल हुई परेशानीलुधियाना, : भामियां रोड सुरजीत कॉलोनी के लोग तीन दिन से बिजली की सप्लाई बंद होने से परेशान हैं। बिजली सप्लाई न होने के कारण इलाके में पानी के लिए भी हाहाकार होने लगा है। दरअसल सुरजीत कॉलोनी में ट्रांसफार्मर से खंभों के लिए बिजली सप्लाई देने वाली केबल में तीन दिन पहले आग लग गई थी। उसके बाद से पूरी कॉलोनी में बिजली बंद है। लोगों ने पावरकॉम को शिकायत दी तो पावरकॉम के कर्मचारी आए और ट्रांसफार्मर से लटकती हुई केबल को काट कर चले गए और उसके बाद नई केबल लेकर नहीं पहुंचे। गुस्साए कालोनी के लोगों ने वीरवार शाम को पावरकॉम के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कालोनी निवासी पवन कुमार, विशाल कुमार, नंद किशोर, अवतार सिंह व अन्य ने बताया कि तीन दिन पहले केबल जलने के साथ ही इलाके की बिजली बंद हो गई। जिससे दो फेस बंद हो गए और एक फेस की बिजली चालू रही। उस फेस पर भी बोल्टेज काफी कम था जिसकी वजह से उनके घरों के बिजली उपकरण भी खराब हो गए। उन्होंने बताया कि तीन दिन से बिजली बंद होने के कारण पानी भी नहीं आ रहा है। जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे जबकि कामकाज वाले लोग अपने दफ्तर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को फोकल प्वाइंट दफ्तर में अफसरों से मिले और उन्होंने भरोसा दिलाया था कि शाम तक केबल बदल दी जाएगी। लेकिन अभी तक उनकी केबल नहीं बदली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *