
– वेक अप लुधियाना अभियान के तहत डीसी ने विशेषज्ञों के साथ की वचरुअल चर्चा लुधियाना: लुधियाना के पर्यावरण को सुधारने के लिए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने वीरवार को पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ वचरुअल बैठक की। बैठक में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के पूर्व चेयरमैन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व मैंबर सैक्रेटरी बाबू राम, वर्धमान स्पेशल स्टील्स के अमति धवन, अनूप गोयल, नगर निगम के एडीशनल कमिश्नर परमदीप सिंह व अन्य अधिकारी शामिल रहे। डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि वेकअप लुधियाना कार्यक्रम के तहत लुधियाना के पर्यावरण को संभालने और सुधारने की मुहिम चल रही है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण विशेषज्ञों से इस संबंध में राय ली जा रही है। इसी के तहत वीरवार को अलग-अलग फील्ड में काम कर चुके लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने लुधियाना को हराभरा बनाने, कार्बन उत्सजर्न कम करने व पानी संग्रहित करने का सुझाव दिया। डीसी ने बताया कि जो भी सुझाव विशेषज्ञों ने दिए हैं उन पर जल्दी ही अमल किया जाएगा।