Thu. Apr 16th, 2026

समाचरवाला/लुधियाना

वाइस चेयरमैन ने एफिलिएशन और एसोसिएशन ब्रांच के अधिकारीयों को कहा 8वीं एफिलिएटड और एसोसिएट स्कूलों के कंटिन्यूशन संबंधित एतराज बोर्ड नियमों क़ानून के अनुसार हल करने किया जाय।स्कूल संघ पंजाब का प्रतिनिधि मंडल आठवीं इ एफिलिएट स्कूल कोऑर्डिनेटर कमलवर्धन सेमवाल और रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में 8वीं के कंटिन्यूशन फार्म को लेकर बोर्ड मुख्यालय में वाइस चेयरमैन प्रिंसि प्रेम कुमार को मिला। संघ के प्रधान जनार्दन भट्ट और वरिष्ठ उप प्रधान कमल नयन शर्मा ने वाइस चेयरमैन को बताया कि 12/08/2024 को बोर्ड द्वारा जारी 8 वीं के स्कूलों के कंटिन्यूशन फार्म से सीधे सीधे स्कूलों की पिछले 5 सालों की संबंधता शून्य हो जाएगी। जिस पर वाइस चेयरमैन प्रिंसी. प्रेम कुमार ने एफिलिएशन ब्रांच के अधिकारीयों को पिछले साल के नियमों में परिवर्तन का कारण पूछा, जिस पर अधिकारी कोई संतोष जनक जवाब न दें सके। जिस पर उन्होंने ब्रांच अधिकारीयों को बोर्ड के स्थापित नियमों के अनुसार 8वीं स्कूल प्रबंधकों के एतराज़ पर कार्यवाही करने को कहा।एसोसिएट स्कूलों के कंटिन्यूशन फार्म में बोर्ड द्वारा किए गए बदलाव की जानकारी देते हुए स्कूल संघ पंजाब के महासचिव भुवनेश भट्ट और कोऑर्डिनेटर राजेश नागर ने वाइस चेयरमैन को बताया कि सहायक सचिव (एफिलिशन ) 21 /08/ 2024 के अपने पत्र में स्वयं लिख रही है कि कोर्ट के निर्णय अनुसार एसोसिएट स्कूलों का कंटिन्यूशन फार्म जारी कर रहें है। वहीं खुद ही मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद न सिर्फ प्रक्रिया में बदलाव लड़ दिया बल्कि फारमेट में भी बदलाव कर दिया। जोकि सरासर जानबूझ कर माननीय हाई कोर्ट की अवमानना है।इस पर ब्रांच अधिकारीयों ने कहा कि यह बदलाव एसोसिएट स्कूलों के कंटिन्यूशन फार्म भरने की प्रक्रिया आसान करने के लिए किया गया है। जिस पर संघ प्रतिनिधियों द्वारा कोर्ट के अंतिम निर्णय तक 2021-22 की तर्ज पर कंटिन्यूशन प्रक्रिया जारी रखी जाए।प्रतिनिधि मंडल ने वाइस चेयरमैन को एसोसिएशन पालसी संबंधित जानकारी देते इसके स्थाई समाधान की मांग की। जिस पर वाइस चेयरमैन ने विस्तृत चर्चा की जरूरत बताते हुए, जल्दी ही अलग से बैठक करने की बात कही।प्रतिनिधि मंडल में रमन कुमार, जगमोहन शर्मा, नीलम गुप्ता, पवन शर्मा, चेतन शर्मा, अनिल भट्ट, संजीव मेहता, अमन घेड़ा, यशपाल शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *