Thu. Apr 16th, 2026

समाचारवाला/लुधियाना

स्कूल संघ पंजाब का प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रधान जनार्दन भट्ट और मिडल स्कूल कोऑर्डिनेटर कमलवर्धन सेमवाल के नेतृत्व में आठवीं अस्थाई एफिलिएटिड स्कूलों की मांगों को लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाईस चेयरमैन से फिल्लोंर में मिला।
इस अवसर पर स्कूल संघ के महासचिव भुवनेश भट्ट और कोऑर्डिनेटर राजेश नागर ने वाईस चेयरमैन को बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पत्र क्रमांक पससब (40265) (एफि ) 358 तिथि 12/08/2024 जारी कर 8 वीं की एफिलिएशन /स्कूल आई डी के लिए पहली बार अप्लाई करने वाले स्कूलों और किसी कारण पिछले साल कंटिन्यूशन न जमा करवा पाने वाले पहले से बोर्ड से एफिलिएट / स्कूल आई डी प्राप्त कर चुके स्कूलों को E- एफिलिएशन पोर्टल के तहत नई रजिस्ट्रेशन करने का आदेश जारी किया। जिसके तहत पिछले साल कंटिन्यूशन न जमा करवा पाने वाले स्कूलों को E- एफिलिएशन पोर्टल के तहत नई रजिस्ट्रेशन के तहत Already School ID Alloted ऑप्शन के तहत कंटिन्यूशन जमा करवाने के आदेश जारी किए।

जबकि इस आदेश में सत्र 2023-24 में कंटिन्यूशन जमा करवाने वाले 8 वीं की एफिलिएशन /स्कूलों को कंटिन्यूशन जमा करवाने के लिए कोई लिंक या आदेश जारी ही नहीं किए गए।
जबकि 2019 – 20 से 2023-24 तक इन स्कूलों के लिए कंटिन्यूशन लिंक उनकी पिछले सत्र की लॉग इन आई डी पर जारी किया जाता रहा है।
जबकि इस बार कोई निर्देश अब तक जारी नहीं किए गए है।

बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रि. प्रेम कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि आठवीं स्तर के स्कूलों की इस मांग के संबंध में वे बोर्ड के संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहेंगे।
एसोसिएट और बोर्ड से एफिलिएट / 8 वीं एफिलिएट स्कूलों की अन्य मांगों पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्कूल संघ पंजाब के प्रतिनिधि मंडल को मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में आने को कहा ताकि संबंधित अधिकारियो को साथ बिठा कर समस्याओं का हल निकाला जा सकें।

संघ के वरिष्ठ उप प्रधान कमल नयन शर्मा, रमन कुमार और रजनीश शर्मा ने बताया कि जब कुछ स्कूलों ने कंटिन्यूशन लिंक के संबंध में बोर्ड को मेल की तो बोर्ड द्वारा पिछले साल कंटिन्यूशन भरने वाले स्कूलों को भी E- एफिलिएशन पोर्टल के तहत नई रजिस्ट्रेशन के तहत Already School ID Alloted ऑप्शन के तहत कंटिन्यूशन जमा करवाने को लिखा गया।

यह 8वीं एफिलिएटड स्कूलों की बोर्ड से 2019 से 2024 तक की लगातारता / संबंधता शून्य करने की साजिश लगती है। ताकि भविष्य में ये स्कूल कानूनी तौर पर इतने सालों से बोर्ड से जुड़े होने का दावा न कर सकें।

अतः 2019 से 2024 तक की लगातारता / संबंधता वाले स्कूलों के लिए उनकी 2023 – 24 की लॉग इन आई डी में ही पिछले सालों की तरह कंटिन्यूशन लिंक जारी किया जाए।
इस अवसर पर दीपक शुक्ला, अनिल भट्ट, यशपाल शर्मा, अमन घेडा, अमित गुप्ता, संजीव कुमार, संजीव मेहता, सर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *