Thu. Apr 16th, 2026

समाचारवाला/लुधियाना

पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है—रजनीश धीमान

भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने में विफल रहने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हर रोज़ पंजाब में लुधियाना में बड़ी बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही है। भाजपा जिला प्रधान धीमान ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में भगवंत मान राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा की लुधियाना में एक दिन पहले दिन में कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार पर गोलिया चली और रात को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिला प्रधान जतिंदर मित्तल पर भी कातिलाना हमला हुआ जिसमे वह बाल-बाल बच गए। धीमान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा की आज पंजाब में आम आदमी तो क्या प्रदेश सत्तर के नेता भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है। सरेआम गोलियां चलाई जाती हैं,रोजाना हो रही लूटपाट व हत्या व रंगदारी के मामलें बढ़ रहे है। पंजाब में अमन कानून की बिगड़ी हालत के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। घटना के अगले दिन सुबह ACP जसविंदर सिंह खैरा ने मौके पर पहुंच कर जतिंदर मित्तल का हाल जाना । इस मौके पर महिंदर पाल जैन,जिला सचिव नवल जैन,सुखजीव बेदी,मनमीत चावला,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,मंडल प्रधान प्रमोद कुमार, सुरेश अग्रवाल,विनोद गर्ग,सुरेश मिगलानी,जसदेव तिवारी,अनिल भरद्वाज,मुकेश खुराना ,मनोज चौहान,अनिल खन्ना,जमुना प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *