Thu. Apr 16th, 2026

लुधियाना, 5 जुलाई: पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वुमन कल्चरल सोसायटी लुधियाना की सदस्याओं ने डिप्टी कमिश्नर के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री को मांगपत्र भेजा। महिलाओं ने केंद्रीय गृहमंत्री से मांग की है कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त एक्शन ले ताकि भविष्य में कोई भी महिलाओं पर अत्याचार करने की सोच तक न रखे। संस्था की सदस्याओं ने ऋचा गोयल की अगुवाई में एडीशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल मेजर अमित सरीन को मांगपत्र सौंपा।


ऋचा गयोयल व एडवोकेट वीना भारद्वाज ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेश खाली समेत कई जगहों पर महिलाओं के साथ सरेआम अत्याचार हुआ और राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उन्हें बचाने में जुट गई। उन्होंने कहा कि वहां पर महिलाएं सहमे हुए माहौल में हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री मांग की है कि जिन लोगों ने महिलाओं पर इस तरह का अत्याचार किया है इसकी केंद्रीय एजैंसियों से जांच करवाकर उन्हें तुरंत सजा दिलाई जाए। इस मौके पर कविता जालान, रेनू शर्मा, ममता परूथी, सावित्नी, मंजू, रीना, ऊषा, वंदना चौहान, संयोगिता, रिंकी, सुमन गर्ग व अन्य उपिस्थति रहीं।
फोटो 04. एडीसी की मांगपत्र सौंपती हुई एनजीओ की सदस्याएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *