
– सिविल अस्पताल के बाहर तीन निहंगों ने किया हमला, थापर का एक्टिवा लेकर हुए फरार- पुलिस ने गनमैन के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला किया दर्जलुधियाना: शिव सेना नेता संदीप थापर गोरा पर तीन निहंगों ने सिविल अस्पताल के बाहर कातिलाना हमला किया। हमले के दौरान उसका का गनमैन भी साथ था लेकिन वो भी निहांगों को नहीं रोक पाया। 3 से एक निहंग गनमैन को उतारकर दूसरी तरफ ले गया, जबकि बाकी 2 ने थापर पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए। थापर जब एक्टिवा से जमीन पर गिरा तो भी निहंग तलवार से हमला करते रहे। गंभीर रूप से घायल करने के बाद निहंग थापर का ही एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने थापर को उठाकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे डी.एम.सी शिफ्ट कर दिया गया। थापर की दोनों बाजुओं में फ्रैक्चर हैं, जबकि सिर पर भी तलवार के वार से गहरे जख्म हुए हैं। अस्पताल में थापर का ईलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। उधर, इस मामले में पुलिस ने थापर के गनमैन के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देर रात पुलिस ने 3 में से दो हमलावरों को पकड़ लिया।घटना शुक्रवार सुबह की है।

शिव सेना, टक्साली नेता संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ एक्टिवा पर किसी काम से सिविल अस्पताल आए थे। कुछ देर बाद गोरा सिविल अस्पताल से बाहर निकले। तभी एक निहंग ने दूसरी तरफ से आकर संदीप थापर का रास्ता रोका। इसी बीच उसके 2 और साथी वहां आ गए और गोरा को बुरा-भला कहने लगे। जब गोरा का गनमैन एक्टिवा से नीचे उतरा, तो उनमें से एक निहंग उसे दूसरी तरफ ले गया। इसी बीच दोनों निहंगों ने तलवारें निकाली और गोरा पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस हमले से संदीप थापर गोरा एक्टिवा से नीचे गिर गए। इसके बाद भी निहंगों ने बेरहमी से उस पर वार किए और गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद वह लोग संदीप थापर गोरा का ही एक्टिवा उठाकर वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने ही खून से लथपथ संदीप थापर गोरा को सिविल अस्पताल के अंदर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। हालत गंभीर होने पर गोरा को डी.एम.सी अस्पताल शिफ्ट किया गया। उधर, सूचना मिलने पर डी.सी.पी जसकिरणजीत सिंह तेजा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डी.सी.पी तेजा के मुताबिक संदीप थापर गोरा पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। संदीप थापर गोरा के गनमैन के बयानों पर उनके खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश जारी है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।—- शिव सेना, नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला करने वाले 2 निहंग, फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारीशिव सेना, नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला करने वाले तीन निहंगों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे थापर का छीना गया एक्टिवा भी बरामद कर लिया गया है। इन तीनों को फतेहगढ़ साहिब से लुधियाना-फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह साबा और हरजोत सिंह जोता के रूप में हुई है, जबकि आरोपियों का तीसरा साथी टहल सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि आरोपियों को लुधियाना व फतेहगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान काबू किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। एस.एस.पी, (फतेहगढ़ साहिब) रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों को गुरू ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी के नजदीक से काबू किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी यहां मौजूद हैं, जिस पर टीम ने आरोपियों को काबू किया।सी.पी कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि