Thu. Apr 16th, 2026
  • स्कूलों में प्रिंसिपल और लैक्चरॉर लगाए जाएं
  • पदोन्नति शीघ्र करने की मांग

समाचारवाला/लुधियाना

लैक्चरॉर कैडर यूनियन पंजाब के राज्य वित्त सचिव धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने बैठक के बाद प्रैस को जारी एक बयान में कहा है कि मार्च 2021 के बाद पंजाब के शिक्षा विभाग में स्कूल प्रिंसिपलों की कोई पदोन्नति नहीं हुई है और पदोन्नति में देरी के कारण कई लैक्चराॅर बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं और 750 से अधिक स्कूल बिना प्रिंसिपल के चल रहे हैं जिससे स्कूलों और अन्य स्कूलों के कामकाज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। विभाग द्वारा दुसरे प्रिंसिपल को दी गयी जिम्मेदारी से उनके अपने विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। यूनियन अध्यक्ष ढिल्लो ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अनुरोध किया कि शिक्षा विभाग में प्रिंसिपलों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए ताकि कैडर में फैली निराशा दूर हो और स्कूलों में शिक्षा का संचालन बेहतर ढंग से हो सके। यूनियन प्रधान ढिल्लों ने मांग की कि लंबे समय से प्रमोशन न होने के कारण प्रिंसिपलों में भारी निराशा है। यूनियन प्रधान ढिल्लों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मांग की है कि सरकार जल्द ही स्कूल प्रिंसिपलों को प्रमोशन दे। ताकि स्कूलों में बेहतर ढंग से पढ़ाई हो सके। यूनियन अध्यक्ष ढिल्लों ने मांग की कि शिक्षा विभाग जल्द ही मास्टर कैडर और लैक्चरॉर कैडर की वरिष्ठता सूची जारी करे।यूनियन नेता ढिल्लों ने कहा कि विभाग को लैक्चराॅर कैडर में सीनियर लैक्चराॅर और उप प्रिंसिपल के पद बनाए जाए। सभी पदों पर समयबद्ध प्रमोशन करनी चाहिए। जिससे सभी कैडरों में फैली निराशा दूर होगी। यूनियन अध्यक्ष ढिल्लों ने मांग की कि विभाग को स्कूलों में अधिक-से-अधिक लैक्चरॉर की प्रमोशन करनी चाहिए, स्टेशन चयन के दौरान सभी रिक्त पदों को दर्शाया जाना चाहिए ताकि सभी को समय पर प्रमोशन मिल सके जो प्रमोशन न होने से निराश हो रहे है। यूनियन नेता गुरजेपाल सिंह, दविंदर सिंह गुरु, जगदीप सिंह, बलराज सिंह ग्रेवाल, जसपाल सिंह हंबड़ां, प्रमोद जोशी, राजवीर सिंह हंबड़ां, हरदीप सिंह, जगदीप सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वास्तव में शिक्षा में सुधार स्कूलों में स्कूल प्रमुखों के रिक्त पदों को भरने से ही होगा। प्रैस को जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रमनदीप सिंह एवं अलबेल सिंह पुरैन ने शीघ्र प्रमोशन देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *