लुधियाना में आरटीओ के सुरक्षा कर्मियों को भी बदला लुधिया
सम्राट शर्मा/समाचारवाला
पंजाब के परिवहन विभाग में पेस्को द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा कर्मियों के स्थान पर पंजाब प्रांत के लगभग 96 आरटीओ और आरटीए कार्यालयों को प्रदाता एसएस सर्विसेज द्वारा सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। लुधियाना में आर टी ो कार्यालय व एससीडी कॉलेज, ड्राइव टेस्ट सेंटर / सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड ड्राइव टेस्ट सेंटर के लिए भी सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। बलराज सिंह और कुलदीप राम को लुधियाना आरटीओ कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया गया है जबकि एससीडी कॉलेज, ड्राइव टेस्ट सेंटर पर दिलप्रीत सिंह और प्रभजोत सिंह तथा परमिंदर सिंह और अर्शदीप को चंडीगढ़ रोड सेक्टर-32 स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरटीओ रणदीप सिंह हीर की सुरक्षा में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।