Thu. Apr 16th, 2026

दिनांक 01 जुलाई 2024 से समूचे देशभर में ब्रिटिश काल से चले आ रहे कानूनों की जगह आधुनिक न्याय प्रणाली को स्थापित करते हुए तीन नये कानून प्रभावशील हो गये हैं। तीन नये आपराधिक कानूनों में पहला भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और तीसरा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 आज से लागू हुए इन नये आपराधिक कानूनों को लेकर जन जागरुकता बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीएलजी सदस्य, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार संघ के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों द्वारा भाग लिया गया। जागरुकता कार्यक्रम में नये कानून में आमजन के लिये बनाये गये विशेष प्राविधानों, विशेषताओं, अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि नये कानून में आमजन के हितों तथा अपराधियों के लिए कड़े प्राविधान किये गये हैं, नागरिकों के अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। नये कानूनों में नागरिक सुरक्षा व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी।इसके साथ ही थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज में छात्राओं के मध्य पहुंचकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को आज दिनांक 01.07.2024 से लागू हुए कानून के सम्बन्ध में विस्तृत एवं बारीकी से जानकारी देते हुए बताया कि आज 01 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रभावी हो गये हैं। लागू हो रही नई संहिताएं आधुनिक समय की आवश्कताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गयी हैं, पुराने कानूनों में कुछ व्यवहारिक परिवर्तन किये गये हैं तथा कुछ नियम बदले गये हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं में स्पष्ट एंव निष्पक्षता आये। इन संहिताओं के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरितता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकती है। यह समाज में न्याय, सुरक्षा एंव विकास को प्रोत्साहित करेगी तथा महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित प्रमुख प्रावधानों के सम्बन्ध में जानकारी देकर सभी छात्राओं को जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *