Thu. Apr 16th, 2026

उत्तराखंड के अगस्त्यमुनि से प्रकाशित होने वाली चंद्रदीप्ति पत्रिका का विमोचन निर्जला एकादशी के दिन किया गया। पत्रिका का विमोचन सुरक्षा बृजमोहन भट्ट एवं चंद्रकला देवी भट्ट ने किया। पत्रिका के विमोचन के अवसर पर प्रधान संपादक विनोद प्रकाश भट्ट एवं संपादक मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। प्रधान संपादक विनोद प्रकाश भट्ट ने बताया की चंद्रदीप की पत्रिका का विमोचन विगत 6वर्षों से किया जा रहा है। पत्रिका का संपादक मंडल लगातार उत्तराखंड ही नहीं अपितु देश भरमें उभर रहे साहित्यकारों को मंच प्रदान कर रहा है। पत्रिका के समन्वयक संपादक मनमोहन भट्ट ने बताया कि पत्रिका के जरिए जहां नवोदित साहित्यकार अपने लेख एवं कविताओं के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं वही पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहरों से भी पाठकों को अवगत कराया जा है। विनोद प्रकाश भट्ट ने बताया कि पत्रिका में अपने लेख एवं कविताओं के प्रकाशन के लिए नए और उभरते हुए साहित्यकार काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया की पत्रिका का प्रकाशन करने का मुख्य उद्देश्य उन नए साहित्यकारों को मंच प्रदान करना है जिन्हे एक अच्छे मंच की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *