Thu. Apr 16th, 2026

स्कूल संघ पंजाब ने दिया था एससीईआरटी के डायरेक्टर को मांग पत्र

समाचारवाला/लुधियाना

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं लेने से हाथ खींच लिए थे। उसके बाद शिक्षा विभाग में पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग (एससीईआरटी) को सौंपी। शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया लेकिन प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अभी तक बोर्ड परीक्षा के संबंध में कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए। बोर्ड परीक्षा के संबंध में प्राइवेट स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी न होने के कारण निजी स्कूल संचालक पशोपेश में हैं कि उनके विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा होगी या नहीं।

एससीईआरटी की डायरेक्टर मैं स्पष्ट कर दिया की निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी एससीईआरटी ही लेगा। उन्होंने बताया कि पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है और जल्दी ही इस संबंध में प्राइवेट स्कूलों के लिए भी दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक अपने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाते रहें। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की तर्ज पर ही प्राइवेट स्कूलों की परीक्षाएं ली जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री जल्दी ही निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठकें करके उन्हें परीक्षाओं के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। गौरतलब है कि स्कूल संघ पंजाब ने एस सी ई आर टी को मांगपत्र दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *