Thu. Apr 16th, 2026

शिक्षा विभाग की नीतियों के कारण पदोन्नत लेक्चरार पदोन्नति छोड़ने के लिए हुए मजबूर: धर्मजीत सिंह ढिल्लों

समाचारवाला/लुधियाना

लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब के राज्य वित्त सचिव और जिला लुधियाना के प्रधान धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने बैठक के बाद एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि जो टीचर लंबे समय से मास्टर कैडर से लेक्चरार की पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, उनकी पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। बाद में विभाग द्वारा स्टेशन चयन के समय स्कूल ऑफ एमिनेंस, अधिक संख्या वाले स्कूलों तथा 50% से कम स्टाफ वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी गई, जिसके कारण दूर स्टेशन मिलने के कारण कई मास्टर को अपनी प्रमोशन छोड़नी पड़ गई और अब विभाग ने डी-बार लिस्ट जारी कर दी है। धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने कहा डी.बार लैक्चरार नहीं शिक्षा विभाग हुआ है जिसकी नीतियों के कारण लम्बे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लैक्चरार ने पदोन्नति छोड़ दी। यूनियन अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि कामर्स के 45, हिंदी 32, अर्थशास्त्र 71, राजनीति विज्ञान 68, पंजाबी 97, अंग्रेजी 86, इतिहास 88, गणित 56, भौतिक विज्ञान 4, जीव विज्ञान के 14 को विभाग ने डी. बार कर दिया है, जबकि कई स्कूलों में लेक्चरार के पद खाली हैं, 750 स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं हैं। मार्च 2021 के बाद प्राचार्यों की पदोन्नति नहीं, लेक्चरॉर की कमी के चलते स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो गई है। यूनियन प्रधान ढिल्लो ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अपील करते हुए कहा कि विभाग जल्द ही मास्टर कैडर के लेक्चरा को पदोन्नत करे और सभी खाली स्टेशन दिखाए ताकि किसी भी लेक्चरॉर को पदोन्नति छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े। पदोन्नति एवं पदोन्नति की प्रक्रिया जारी रखी जाए ताकि ग्रामीण स्कूलों में लैक्चराॅर की कमी दूर हो सके। विभाग को प्रमोशन की दूसरी सूची जारी करनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। देविंदर सिंह गुरु ने फाइन आर्ट्स लेक्चरर की पदोन्नति लिस्ट जल्द जारी करने की मांग की और अलबेल ने प्रैस को जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री पंजाब से अपील की कि मास्टर कैडर से लेक्चररों की पदोन्नति तुरंत की जाए और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रिंसिपलों व हाई में मुख्याध्यापक जल्द लगाये जाए क्योंकि बिना पदोन्नति के बहुत से मास्टर व लेक्चरार रिटायर हो रहे और स्कूल में विद्यार्थी लेक्चरार को तरस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *