Tue. Jun 2nd, 2026

फर्स्ट समाचार/ देहरादून

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के दो-दो टॉपर भारत दर्शन यात्रा करेंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा के दो दो टॉपर छात्रों को भारत दर्शन का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों में आत्मविश्वास और भारत को जानने के लिए इस योजना को शुरू करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भारत-दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिससे वे सब भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे। इसमें इन छात्रों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना प्रबल होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम चयनित मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *