Thu. Apr 16th, 2026

फर्स्ट समाचार /देहरादून

उत्तराखंड सरकार राज्य में निवेश के लिए इन दोनों देश-विदेश में निवेशकों से मिल रही है वहीं दूसरी तरफ राज्य के अवस्था अपना एवं औद्योगिक विकास निगम के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं। अफसर और कर्मचारियों की लापरवाही पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने निगम के दो कर्मचारियों के निलंबन के आदेश दे दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि0 के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर और उद्यमियों से असहयोगात्मक रूख के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। इनमें परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर शामिल हैं । इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक सिडकुल के पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जहां राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही हैं वहां इस तरह की कार्यप्रणाली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *