Wed. Jul 29th, 2026

समाचारवाला/देहरादून 

देहरादून गढ़ी कैंट थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर कैलाश भट्ट को विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इंस्पेक्टर कैलाश भट्ट को पहले भी कई मैडल पुलिस सेवाओं के लिए मिल चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व पुलिस विभाग में विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की। सरकार ने 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे। ये पदक दो श्रेणियों में दिए जाएंगे। सेवा कार्य के लिए और विशिष्ट कार्य के लिए ये पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा 18 को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *