इंस्टाग्राम पर जाली आई डी से गाली गलौज के आरोप में 9वी के छात्र को बंदी बनाकर की मारपीट
9वी क्लास के छात्र को 10वी के छात्रों गाली गलौज के आरोप लगाए।
समाचारवाला/लुधियाना
गुरुअर्जुन देव नगर गली नंबर 10 के रहने वाले छात्रों ने इंस्टाग्राम पर जाली आई डी पर गाली गलौज करने पर 9वी क्लास के छात्र को ताजपुर रोड घर बुलाकर 10वी क्लास के छात्रो ने मारपीट कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल की। पीडत की पहचान गुरुअर्जुन देव नगर निवासी 9वी क्लास का छात्र के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक छात्र के पिता के मुताबिक वह गुरुअर्जुन देव नगर गली नंबर 10 के इलाका में रहते है और उसका बेटा 9वी क्लास में पढ़ाई करता है। उसका कहना है कि मंगलवार को उसके बेटे को उसी के स्कूल में 10वी क्लास में पड़ने वाले युवको ने उसके बेटे को ताजपुर रोड मोहल्ला विश्वकर्मा नगर गली नंबर एक निवासी युवको ने घर बुलाकर थप्पड़ व जूते से मारपीट कर इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर दी। उसका कहना है कि विडियो में मारपीट करने वाले युवक उनके बेटे पर जाली आई डी से गाली गलौच करने का आरोप लगा रहे थे और कहते है अभी एक फड़ेया गया बाकी वी बचके रहन। पिता का कहना है कि उसका बेटा 10वी क्लास के बच्चों से मुआफी भी मांगता रहा फिर युवक उससे मारपीट करते रहे। पिता का कहना है कि वह अपने बेटे का सिविल अस्पताल में एम एल आर कटवाने के बाद पुलिस को शिकायत करेंगे।
सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान पीडत युवक का कहना है कि मंगलवार करीब 12 बजे उसको उसी के स्कूल में 10वी क्लास के छात्रों ने बहाने से उसे ताजपुर रोड घर में करीब एक घंटा बंदी बनाकर उसपर जाली आई डी से गाली गलौज करने के आरोप लगाकर मारपीट की और उसकी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी है।
वही दूसरी तरफ के 10वी क्लास के छात्र के मुताबिक उनके स्कूल में ही पड़ने वाले 9वी क्लास के छात्र ने इंस्टाग्राम आई डी से 10वी क्लास के छात्रों को गाली गलौज किया था।