Thu. Apr 16th, 2026

राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने अफसरों को एनएचएआई के अलग-अलग प्रोजैक्टों के लिए भूमि अधिग्रहण को जल्दी पूरा करने को कहा -लाडोवाल बाइपास पर 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 21 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक के टेंडर जारीलुधियाना, 4 जुलाई: राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य व नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजैक्टों में तेजी लाने के लिए अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अफसरों से हलवारा एयरपोर्ट व एनएचएआई के प्रोजैक्टों का फीडबैक लिया। उन्होंने अफसरों को एनएचएआई के प्रोजैक्टों के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्दी पूरा करने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। अरोड़ा ने अफसरों को कहा कि जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों से बात करें और उनको विश्वास में लेकर आगे की कार्रवाई की जाए। डीसी ने अरोड़ा को बताया कि हलवारा एयरपोर्ट में सिर्फ अंदरूनी काम रह गया है। एयरफोर्स के अधिकारियों से इस बार बात हो चुकी है और 31 जुलाई तक उसे भी पूरा कर दिया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के अंदरूनी कार्यो को लेकर वो जल्दी ही एयरफोर्स के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि अंदरूनी हिस्से में चल रहे कामों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि लाडोवाल बाईपास के साथ 19 करोड़ रु पये की लागत से दोनों तरफ 21 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक के निर्माण के लिए एनएचएआई ने पहले ही टेंडर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा नैशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने फिरोजपुर रोड पर एलिवेटिड रोड के नीचे खाली जगह पर पार्किग बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे फिरोजपुर रोड पर लोगों को पार्किग सुविधा मिल जाएगी और लोगों के कारोबार भी बच जाएंगे। उन्होंने लुधियाना-रोपड़, दक्षिणी बाईपास और सिधवां नहर पर चार पुलों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। सांसद अरोड़ा ने बचत भवन के अपग्रेडेशन के लिए 15 लाख रु पये की राशि देने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *