जी एस टी के मुद्दे पर बेनतीजा रही बोर्ड सचिव और अनऐडिड स्कूल संगठनों के बीच हुई मीटिंग


समाचारवाला/लुधियाना
अन एडिड स्कूलों की कंटिन्यूशन फीस पर 18% जी एस टी लगाने को लेकर स्कूल संघ पंजाब, ई सी एस, रासा (यू के ) और जे ए एफ ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिख कर विरोध जताया था। अन एडिड स्कूलों के विरोध के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने आज 21 जुलाई 2024 को अन एडिड स्कूल संगठनों की मीटिंग बुलाई।मीटिंग में बोर्ड सचिव ने बताया कि स्कूलों के कंटिंन्युशन पर जी एस टी ऑफिस के निर्देशों पर लगाई गईं है। उन्होंने बताया कि जी एस टी विभाग ने बोर्ड को बकाया जी एस टी जुर्माना सहित जमा करवाने का नोटिस जारी किया है।इस पर स्कूल संघ पंजाब के महासचिव भुवनेश भट्ट ने बोर्ड सचिव के सामने GST कौंसिल के विभिन्न सर्कुलर पेश किए, जिन में स्पष्ट लिखा हुआ है कि सेकेंडरी स्कूल स्तर पर बच्चोँ की शिक्षा से जुड़े सर्टिटिफिकेशन, परीक्षा, पढ़ाई, एंट्रेंस परीक्षा आदि सभी शुल्क जी एस टी मुक्त है।सर्कुलर नंबर 151/07/2021 – GST 17 जून 2021 जिसे कि बोर्ड और विभाग स्कूलों पर 18% जी एस टी लागू करने का आधार बना रहा है, उसमे साफ लिखा है कि GST अकर्डीशन पर लगेगा।जबकि NAAC और NBA जो कि अकर्डीशन एजेंसीयां हैं, के अनुसार अक्रीडीशन केवल क्वालिटी सर्टिफिकेट है, यह रिकॉग्नेशन का विकल्प नहीं है।अतः एफिलिएशन को अक्रीडीशन मानते हुए जी एस टी लगाना अनैतिक है।जिस पर बोर्ड अधिकारियों ने अपने स्तर पर इस मामले में कुछ भी कर पाने में असमर्थता जताई।अधिकारीयों ने स्कूल संगठनों को बताया कि विभागीय आदेशों के अनुरूप स्कूलों से जल्दी 2017 -18 से बकाया जी एस टी लेने पर विचार विमर्श बोर्ड स्तर पर चल रहा है।इस अवसर पर रासा यू के चेयरमैन हरपाल सिंह यू के ने ऑडिशनल सेक्शन की समस्या को लेकर बोर्ड अधिकारीयों को स्कूलों की मांगों से अवगत करवाया. जिस पर बोर्ड सचिव ने नियमों की तहत हर सम्भव राहत का आश्वासन दिया।बोर्ड अधिकारीयों के साथ जी एस टी के मुद्दे पर बैठक बेनतीजा रहने के बाद मौजूद सभी स्कूल संगठनों ने अपनी मीटिंग करकेसर्वसम्मति से जी एस टी के इस मुद्दे को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ले जाने का फैसला किया। मीटिंग में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अविकेश गुप्ता (पी सी एस ), सहायक सचिव गुरतेज सिंह, एफिलिएशन/एसोशिएशन शाखा की सहायक सचिव, सुप्रीडेंट और अन एडिड स्कूलों की ओर से स्कूल संघ पंजाब के प्रधान जनार्दन भट्ट, सीनियर उप प्रधान कमल नयन शर्मा, महासचिव भुवनेश भट्ट , कोऑर्डिनेटर राजेश नागर, सलाहाकर बलजीत सिंह निर्माण, संगठन सह सचिव जसप्रीत सिंह छाबड़ा, गगनदीप शर्मा, ई सी एस के प्रधान प्रदीप कुमार, केशियर अमरजीत देवगन , सीनियर उप प्रधान बी एस बेदी, रासा के बब्लू शर्मा,जे ए एफ के प्रधान सुरजीत सिंह, महासचिव प्रितपाल सिंह, सीनियर उप प्रधान विक्की नरूला, उप प्रधान सुरेंद्र नेगी, रवि शर्मा, रासा (यू के )के चेयरमैन हरपाल सिंह यूके, प्रधान रवि शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह, रवि कटनिया आदि उपस्थित रहे।