Tue. Jun 2nd, 2026

समाचारवाला/लुधियाना

माडल टाउन इलाके में कोठी में काम करने वाली 15 साल की किशोरी ने संदिग्ध हालातो में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतिका की पहचान कंचन (15) माडल टाउन निवासी के रूप में हुई। 

सिविल अस्पताल में मृतिका कंचन की माता का कहना है कि वह उपकार नगर कुंदन पुरी की रहने वाली है और उसकी बेटी माडल टाउन इलाके में एक कोठी में घर का काम करती थी और वही पर रहती थी। माता का कहना है कि उसकी बेटी को कोठी मालिकन  परेशान करती थी जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

मृतका की माता का कहना है कि उसको शुक्रवार रात के वक़्त पुलिस वालों का फोन आया था कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है तो वह परिवारक सदस्य के साथ कोठी में पहंची तो देखा कि उसके पहुचने से पहले ही बेटी को फंदे से उतारकर शव को फर्श पर रखा हुआ था और पहुचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के बाद बनती कानूनी करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *