Tue. Jun 2nd, 2026

समाचारवाला/राजेश सुखीजा

गैंगस्टर अब ज्यादातर घटनाओं के लिए नाबालिगों को अपना टूल बना रहे हैं। गैंगस्टरों ने इसके लिए नाबालिगों व यूथ को आकर्षित करने के लिए नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों बच्चों में गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए स्कूल बैग्स का सहारा लिया जा रहा है। स्कूल बैग्स पर गायक सिद्धू मूसेवाला के हाथ में गन वाली फोटो के साथ एक स्लोगन लिखा गया है। बैग पर ‘लाइव विद गन, डाई विद गन’ लिखा गया है। बच्चे इस तरह के बैग लेकर सरेआम स्कूलों में जा रहे हैं लेकिन उन्हें न तो उनके अभिभावक रोक रहे हैं और न ही स्कूल टीचर्स। बुधवार को शिंगार सिनेमा रोड पर कुछ बच्चे साइकिल पर स्कूल जा रहे थे। उनमें से एक बच्चे की पीठ पर टंगे बैग पर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की फोटो लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *