नरेंद्र मोदी पार्ट 3 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को अहम स्थान दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय और खट्टर को आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया।