Thu. Apr 16th, 2026

फर्स्ट समाचार, 20 सितंबर

जालंधर में एक धार्मिक कार्यक्रम में मास्टर सलीम ने मां चिंतपूर्णी पर अभद्र टिप्पणी की जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ेगा। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मास्टर सलीम ने चिंतपूर्ण्ी दरबार में माफी मांगी लेकिन हिंदू संगठनों ने स्पष्ट कर दिया कि अब ऐसा नहीं चलेगा। इसलिए उन्होंने जालंधर पुलिस को मास्टर सलीम के खिलाफ पर्चा दर्ज करने को कहा। जालंधर पुलिस पहले पर्चा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी लेकिन हिंदू संगठनों के दबाव में पुलिस ने अब मास्टर सलीम के खिलाफ गोराया थाने में पर्चा दर्ज कर लिया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मास्टर सलीम अलग-अलग मंचों से सफाई देते रहे। यहां तक कि वो मां चिंतपूर्णी दरबार में जाकर भी नतमस्तक हुए और पुजारियों की उपस्थिति में माफी मांगी। लेकिन शिव सेना उद्धव ठाकरे ग्रुप ने साफ कर दिया था कि वो इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाकर ही दम लेंगे। कुछ दिन पहले शिव सैनिकों ने जालंधर पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि अगर मास्टर सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जालंधर कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना देंगे। हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद जालंधर पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने दोराहा थाने में शिव सैनिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया।

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे द्वारा दी शिकायत के बाद किए जा रहे संघर्ष के बाद राज्य स्तरीय धरने के ऐलान के बाद सनातन धर्म की हुई जीत। ज़िला जालंधर देहाती में पुलिस द्वारा शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा व सीनियर उपाध्यक्ष रजिंदर बिल्ला के बयानों पर मास्टर सलीम पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में हुआ मुक़दमा दर्ज।

जागरण की पद्धति को लेकर कनैया मित्तल से भी हुवा था विवाद

जागरण की पद्धति को लेकर प्रसिद्ध भजन गायक कन्नैया मित्तल ने भी एक टिप्पणी की थी जिसके बाद सलीम के साथ उनका विवाद भी खूब चर्चा में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *