Thu. Apr 16th, 2026

ग्राम सभा भटवाड़ी में भगवान नारायण एवं समस्त ग्राम देवताओं की वार्षिक पूजा अर्चना की गई। ग्रामवासियों ने भगवान नारायण मंदिर में विधिवत तरीके से पूजन करके हवन किया। जिसमे उपस्थित समस्त ग्राम वासियों ने आहुतियां डाली और सभी के मंगल की कामना की।

पूजन के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पूजन कार्य लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में किया गया। मंदिर समिति के महासचिव मनमोहन भट्ट ने बताया कि भगवान नारायण की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर साल गांव में पूजन का कार्यक्रम करवाया जाता है। जिसमे समस्त ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहता है। इस मौके पर प्रेम बल्लभ भट्ट, पूर्व प्रधान बलिराम भट्ट, नरेश भट्ट, शिव प्रसाद भट्ट, अनुराग भट्ट, विभाष भट्ट, उमेश भट्ट, हर्ष भट्ट, पवन भट्ट, कुशलानंद भट्ट समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *