Thu. Apr 16th, 2026

आरटीआई से हुआ खुलासा, आरटीए दफ्तर में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में हो रही धांधली

आरटीआई एक्टिविस्ट ने ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी व बाल अधिकार सुरक्षा आयोग को भेजी शिकायत

फर्स्ट समाचार/लुधियाना

रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी लुधियाना के दफ्तर में धांधली इस कदर हो रही है कि रजिस्ट्रेशन या बैक लॉग एंट्री के वक्त दस्तावेजों की सही से जांच तक नहीं की जा रही है। वाहन कब तैयार हुआ और उसे कब खरीदा गया क्लर्क इस पर तक ध्यान नहीं दे रहे। हालात यह हैं कि अधिकारी भी दस्तावेजों की जांच के बिना ही आरसी व अन्य दस्तावेजों को जारी कर रहे हैं। अब यह दफ्तर की लापरवाही है या सैटिंग के चलते सब चीजों की अनदेखी की जा रही है यह सभी के समझ से परे है। दफ्तर का कारनामा देखिए जो बस फैक्टरी में तैयार ही नहीं हुई वो बस खरीददार ने खरीद ली और उसके बाद बस की रजिस्ट्रेशन भी करवा दी। अब सवाल यह उठता है कि क्या क्लर्क और अधिकारियों ने दस्तावेजों को पढ़े बिना ही आरसी जारी कर दी? आरटीआई एक्टिविस्ट ने अब इस मामले की शिकायत अब ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी व राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग को कर दी। यह मामला तब सामने आया जब आरटीआई एक्टिविस्ट अजय शर्मा ने आरटीआई के जरिए आरटीए दफ्तर से स्कूल बसों के फार्म-24 मांगे। आरटीआई से मिली जानकारी से खुलासा हुआ कि शहर के एक निजी स्कूल ने अलग-अलग समय पर पांच बसें खरीदी। इन पांच बसों के फार्म-24 पर बसों के निर्माण की तिथि बाद की है और बसों को खरीदने की तिथि पहले है। फार्म 24 के मुताबिक इन पांच बसों को निजी स्कूल संचालकों ने फैक्टरी में बनने से पहले ही खरीद लिया। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय शर्मा ने बताया कि यह कैसे संभव हो सकता है कि जो बस बनी ही नहीं उस बस को स्कूल संचालकों ने पहले ही कैसे खरीद लिया। उन्होंने कहा कि यह क्लेरिकल मिस्टेक नहीं है क्योंकि पांचों बसों को बनाने व खरीदने की तिथियां अलग-अलग सालों की हैं। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी को शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन पांच बसों को लंबे समय से रिन्यू भी नहीं करवाया गया और न ही इन बसों के बारे में विभाग को कोई जानकारी दी गई है। बाक्स फार्म नंबर 24 के मुताबिक बसों का ब्यौराबस नंबर खरीदने की तिथि बस निर्माण की तिथि पीबी10एएक्स0167 27 जून 2002 दिसंबर 2002पीबी10बीडब्ल्यू0528 30 मई 2006 अक्टूबर 2006पीबी10बीबी9821 29 मार्च 2003 सितंबर 2003पीबी10बीजे0918 23 जुलाई 2004 अक्टूबर 2004पीबी10बीडब्ल्यू0523 22 जून 2006 अक्टूबर 2006बाक्स आरसी में स्कूल बस, आरटीए के रिकार्ड में ट्रैक्टर आरटीआई एक्टिविस्ट अजय शर्मा ने बताया कि पीबी10एएक्स0167 नंबर का वाहन आरसी के मुताबिक स्कूल बस है। जबकि आरटीए दफ्तर में ट्रैक्टर है। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती कैसे हो सकती है? उनका कहना है कि क्लर्को ने न तो आरसी बनाते वक्त ध्यान दिया और न ही बैकलॉग एंट्री के वक्त ध्यान दिया। दस्तावेजों में इस तरह की गड़बड़ी होने पर क्लर्क को ही आरसी जारी करने की सिफारिश नहीं करनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *