Thu. Apr 16th, 2026

लुधियाना के अन एडिड स्कूलों की बैठक ई सी एस के प्रधान प्रदीप कुमार और स्कूल संघ पंजाब के प्रधान जनार्दन भट्ट की संयुक्त अध्यक्षता में देवगुन स्कूल दुगरी में आयोजित की गईं।
बैठक में कोऑर्डिनेटर राजेश नागर ने स्कूलों पर GST की नई समस्या के समाधान के लिए संभावित विकल्प की जानकारी दी। बैठक में महासचिव भुवनेश भट्ट ने उपस्थित सदस्यों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सदस्यों को स्कूलों पर GST प्रावधानों और छूट संबंधित नोटिफिकेशनों की जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड अधिनियम, NEP, स्कूल एजुकेशन कोड, RTE एक्ट के प्रावधानों के तहत स्कूली शिक्षा समाज सेवा की श्रेणी में शामिल किया गया है। एफिलिएशन के तहत बोर्ड केवल हमारे स्कूलों को अपने विधार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल करवाने की सुविधा देता है जो कि GST एक्ट के तहत टैक्स फ्री है। अतः कानूनी रूप से इस मामले में राहत मिलने कि प्रबल संभावना है। अतः इस मुद्दे पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ही उचित होगा।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए ई सी एस के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि जी एस टी मुद्दे की लड़ाई सभी अन एडिड स्कूल एकजुट होकर लड़ेंगे और यक़ीनन अंजाम भी अन एडिड स्कूलों के हक में होगा।
8वीं एफिलिएट स्कूल संगठन के गुर्जन्ट सिंह ने अपील की कि इस मुद्दे पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से जुड़े हर स्कूल को इस मंच का साथ देना चाहिए ताकि बोर्ड और सरकार को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मनमाने फैसले लेने से रोका जा सके।
बैठक में मौजूद सदस्यों के आलावा मोहाली से स्कूल संघ पंजाब के लीगल कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा और उनकी टीम, शहीद भगत सिंह नगर से जगीर सिंह और उनकी टीम, बर्नाला से रणवीर कुमार, अशोक कुमार, बठिंडा से रविंदर लेखी, जालंधर से डी एस रावत, संजीव भाटिया आदि वीडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक GST के मुद्दे को कोर्ट ले जाने के लिए टीम ई सी एस और टीम स्कूल संघ पंजाब को सर्वसम्मति से निर्णय लेने का अधिकार दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि GST केस संबंधित एक ग्रुप बनाया जाए और ग्रुप में उन सभी सदस्यों को जोड़ा जाए जो केस मे पटिशनर बनने और आर्थिक सहयोग देने को तैयार हैँ।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि केस संबंधित जानकारी आगे से केवल GST ग्रुप में डाली जाएंगी।
बैठक में उपस्थिति स्कूल संचालकों का धन्यवाद करते हुए ई सी एस के केशियर अमरजीत देवगुन ने सभी सदस्यों से अपील की कि स्वयं केस में सहयोग करने के साथ साथ हर उपस्थिति व्यक्ति कम से कम दो और स्कूलों को इस मुहिम से जोड़े. उन्होंने आशा प्रकट की कि सबके सहयोग से जल्दी ही हम सब जी एस टी केस की सफलता मना रहे होंगे।
निजी व्यस्तता के चलते फोन द्वारा मीटिंग में जुड़े ई सी एस के उप प्रधान एम एल सेठी ने भरोसा जताया कि हम सब मिलकर RTE की परमानेंट NOC वाले केस की तरह ही, GST वाले केस में भी सफल होंगे।
बैठक में संघ के प्रधान जनार्दन भट्ट, उप प्रधान विजय शर्मा, बलविंद्र सैनी, गगनदीप कुमार ने भी अपने सुझाव पेश किए।
🙏
टीम स्कूल संघ पंजाब
टीम ई सी एस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *