Tue. Jun 2nd, 2026


बिजली विभाग का पब्लिक पर डबल टॉर्चर, पावर कटों के साथ बढ़ाई बिजली दरें
-भीषण गर्मी रोजाना लग रहे तीन से चार घंटे अवैध बिजली कटों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
-16 जून से लागू होंगी बिजली नई दरें घरेलू यूनिट 10 से 12 पैसे और इंडस्ट्रियल यूनिट में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी
प्रियंका भट्ट/ समाचारावाला

‘सिर मुंडवाते ही ओले पड़ना’ ये कहवात आमतौर पर तब कही जाती है जबकि किसी व्यक्ति पर एक आफत के साथ दूसरी आफत टपक जाती है। वहीं कुछ पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के साथ भी हो रहा है। पब्लिक भीषण गर्मी में रोजाना लगने वाले तीने से चार घंटे के अवैध बिजली कटों से जूझ रही है वहीं पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमिशन ने बिजली की दरें बढ़ाने का ऐलान कर दिया। बिजली कटों के साथ बिजली दरें बढ़ाकर बिजली विभाग उपभोक्ताओं को डबल टार्चर कर रहा है। कमीशन ने बिजली की बढ़ी दरों को 16 जून से लागू करने के आदेश दिए हैं। अब लोग इसे आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव में हुई हार का नतीजा मान कर सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ खूब पोस्ट डाल रहे हैं।
पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमिशन ने 2024-25 के लिए नए रेट जारी कर दिए। नए रेटों की वर्तमान रेट से तुलना करें तो घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 10 से 12 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई। जिन घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर का लोड 20 किलोवाट से ज्यादा है उनकी बिजली दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि स्मॉल, मीडियम व लार्ज इंडस्ट्री की बिजली दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं कमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उनकी बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिन उपभोक्ताओं को 600 यूनिट बिजली प्रति बिलिंग सर्किल फ्री मिल रही है वो जारी रहेगी। अगर उनकी खपत 600 यूनिट से ज्यादा होती है तो उन्हें भी नए रेट के हिसाब से बिल भरने होंगे। बिजली की दरें बढ़ने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ साथ इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं में भी खासी नाराजगी है।
बाक्स
बिजली की नई व पुरानी दरें
घरेलू
लोड खपत (यूनिट) पहले रेट नए रेट अंतर
2 किलोवाट 0-100 4.19 रुपये 4.29 रुपये 10 पैसे
101-300 6.64 रुपये 6.76 रुपये 12 पैसे
300 से ज्यादा 7.75 रुपये 7.75 रुपये कोई अंतर नहीं
2 से 7 किलोवाट तक 0-100 4.44 रुपये 4.54 रुपये 10 पैसे
101-300 6.64 रुपये 6.76 रुपये 12 पैसे
300 से ज्यादा 7.75 रुपये 7.75 रुपये कोई अंतर नहीं
-20 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले मीटरों की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई
-स्मॉल इंडस्ट्री 20 किलोवाट लोड तक की दरें 5.67 रुपये से बढ़ाकर 5.82 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया
-मीडियम इंडस्ट्री 100 किलोवाट तक की दरें 6.10 रुपये से 6.25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।
-लार्ज इंडस्ट्री की बिजली दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *