Thu. Apr 16th, 2026

आए दिन हो रही लूट की वारदातों से व्यापारी-कारोबारी परेशान

समाचारवाला/लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। लुटेरे सरेआम फैक्ट्रियों में घुसकर गन प्वाइंट पर लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना मंगलवार शाम दरेसी ग्राउंड के पास स्थित शिमला गारमेंट्स फैक्ट्री में देखने को मिला।

कपड़ा कारोबारी हरप्रीत सिंह के दफ्तर में घुसकर दो नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें और उनके गेटमैन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया। लुटेरों ने जब कारोबारी को धमकाया तो उसने विरोध करना शुरू किया। उसके बाद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पहले कारोबारी को पीटा फिर लूटने की कोशिश की। कारोबारी के विरोध के कारण लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और फरार हो गए। लुटेरों के साथ हुई हाथापाई में कारोबारी हरप्रीत सिंह को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और कारोबारी के बयान लिए।

रूमाल से बांधे थे मुंह ताकि कोई पहचान न सके

घटना कल शाम लगभग 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार दो लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने अपना मुंह रूमाल से ढका हुआ था। उन्होंने सबसे पहले गेट पर खड़े कर्मचारी ने उनको रोका, लेकिन लुटेरे ने उसे गालियां दीं धमकाया और पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती फैक्ट्री के अंदर घुस गए। इसके बाद वे सीधे दफ्तर के अंदर गए, जहां कारोबारी हरप्रीत सिंह अपना काम कर रहे थे। बदमाशों ने उन्हें भी डराया-धमकाया। इस दौरान कारोबारी ने विरोध किया तो लुटेरों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई इसमें हरप्रीत सिंह को हल्की खरोंचें आई हैं। वहीं जब मालिक के साथ मारपीट करते वर्करों ने देखा तो उसको पकड़ने अंदर आए। उनको आता देख लूट की वारदात को अंजाम दिए बिना ही दोनों लुटेरे पिस्तौल दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

कपड़ा कारोबारी की फैक्ट्री में गन प्वाइंट पर लूट की कोशिश की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कारोबारी अपने दफ्तर में वर्कर के साथ किसी बात को लेकर चर्चा कर रहा है और इतने में एक लुटेरा अंदर आया। अंदर आते ही सीधे कारोबारी के पास गया और उसकी कनपट्‌टी पर रिवाल्वर रख दी। उसका कारोबारी ने विरोध भी किया। इस दौरान दोनों में झड़प हुई और उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *