पटियालाः उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा नाटक वाला, पटियाला के सहयोग से ‘22वां ग्रीष्मकालीन रंगमंच महोत्सव’ का आयोजन कालीदास ऑडिटोरियम, विरसा विहार केन्द्र, पटियाला में 28 से 30 जून, 2024 तक किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन, जी इरवन द्वारा लिखे और स गुरशरन सिंह जी द्वारा पंजाबी में अनुवादित नाटक ‘विकास दा बम्ब‘ का मंचन किया गया । अंकुर शर्मा द्वारा निर्देशित इस नाटक को युवा रंगमंच, जालंधर ने पेश किया। नाटक में युद्ध की भयंकरता और परिणामों को बडे ही अच्छे ढंग से पेश किया गया । “जंग तो खुद इक मसला है जंग मसलों का हल क्या करेगी”एक घंटे के नाटक को विशेष अरोड़ा, अंकुर शर्मा अरुण निर्वाण ने बखूबी पेश किया। नाटक की रोशनी का प्रबंध जीवन अरोड़ा ने किया और संगीत अर्णव शर्मा ने दिया । नाटकवाला के निदेशक श्री राजेश शर्मा ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनजेडसीसी के प्रयासों की सराहना की। कल, 30 जून 2024 को डॉ. राजेश शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक ‘माँ ना हो बेगानी’ और कविता शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक ‘पंचलैट” का मंचन कालीदास ऑडिटोरियम, विरसा विहार केन्द्र, पटियाला में शाम 07:00 बजे से किया जाएगा।