Tue. Jun 2nd, 2026
Untitled design - 1

सुरक्षित चारधाम यात्रा: जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान निरन्तर जारी

Untitled design – 1

नियमों के उल्लंघन पर हो रही है कड़ी कार्यवाही।

चमोली: श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर निन्तर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में, दिनांक 01 जून 2025 को चारधाम यात्रा मार्ग पर चलाए गए एक विशेष वाहन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 123 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 75,000/- रुपये का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।सुरक्षित चारधाम यात्रा और यातायात प्रबंधन चमोली पुलिस की प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने तथा यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह सघन वाहन चैकिंग अभियान निरन्तर रूप से जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *