

लुधियाना, 2 जुलाई: एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में बच्चों के पीने के पानी के लिए लगाए गए वाटर कूलर खस्ता हाल हैं। कॉलेज प्रशासन ने 2018 से 2023 तक वाटर कूलरों की रिपेयर पर 1.50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए उसके बावजूद वाटर कूलरों के हालात ऐसे हैं कि उनसे पानी पीना संभव नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता भारत भूषण ने सूचना अधिकार के तहत कॉलेज प्रशासन से इस बाबत जानकारी मांगी थी कि वाटर कूलरों को कब से रिपेयर नहीं किया गया और कब कब नए वाटर कूलर खरीदे गए। कॉलेज प्रशासन की तरफ से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2018 से 2023 के बीच कोई नया वाटर कूलर नहीं खरीदा गया। कैंपस में चार वाटर कूलर लगाए गए हैं जिनको जनवरी माह में रिपेयर किया गया। 2018 से 2023 के बीच वाटर कूलर की रिपेयर पीटीए फंड से की गई। भारत भूषण ने बताया कि कॉलेज कैंपस में लगे वाटर कूलरों की हालत दयनीय है और टूटे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में भी बच्चों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि इनको रिपयेर ही नहीं किया गया क्योंकि इनके हालात ऐसे नहीं लग रहे कि इनको रिपेयर किया गया हो।