Thu. Apr 16th, 2026

बोर्ड द्वारा 21 जुलाई 2024 को जारी ऑनलाइन फार्म रद्द

समाचारवाला/लुधियाना

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 20 जुलाई 2024 को एसोसिएट स्कूलों का कंटिन्यूशन फार्म और फीस शडयूल जारी किया गया। जिसके तहत 2011 से जारी ऑफलाइन कंटिन्यूशन फार्म को जमीनी हकीकत को अनदेखा करते हुए ऑनलाइन कर दिया गया। इसको लेकर स्कूल संघ पंजाब की टीम ने लिखित रूप में बोर्ड के उच्च अधिकारीयों को मांगपत्र देते हुए एसोसिएट स्कूलों द्वारा दायर हाई कोर्ट में पैडिंग केसों के निपटारे तक 2020-21 के कंटिन्यूशन फार्म में कोई भी बदलाव न करने का आग्रह किया। जिस पर सुनवाई न होने के चलते 30 सितंबर 2024 तक स्कूल संघ पंजाब द्वारा बोर्ड को 6 मांगपत्र अलग अलग समय पर दिए गए। पर हर बार मामला विचाराधीन होने और जल्द फैसले का आश्वासन दिया गया। अंततः स्कूल संघ पंजाब द्वारा 01 अक्टूबर 2024 को यह मामला माननीय हाई कोर्ट में लें जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल संघ पंजाब की ओर से पेश हुए अधिवक्ता गुरचरण दास ने बताया कि 04 अक्टूबर 2024 को पहली सुनवाई में माननीय कोर्ट ने बोर्ड के अधिवक्ता के आग्रह पर जवाब देने के लिए समय देते हुए, मामले की गंभीरता के चलते वेकेशन कोर्ट में 08 अक्टूबर 2024 के लिए फिक्स किया।आज दोनों पक्षो को सुनने के बाद माननीय न्यायलय ने एसोसिएट स्कूलों द्वारा दायर CWP 12680/2020 ओर अन्य केसों के पैडिंग रहते और उनमे कोर्ट द्वारा दिए स्टे के चलते बोर्ड एसोसिएट स्कूलों के ऑफलाइन कंटिंन्युशन फार्म में बदलाव नहीं कर सकता। माननीय न्यायलय ने बोर्ड को बिना बदलाव कंटिंन्युशन फार्म की पिछली व्यवस्था बहाल करने के आदेश दिए।मामले की जानकारी देते हुए, स्कूल संघ पंजाब के चीफ कोऑर्डिनेटर राजेश नागर और सह संगठन सचिव जसप्रीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि बोर्ड द्वारा कोर्ट में ऑनलाइन कंटिन्यूशन फार्म में मौजूद कमियों को दूर करके अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ाए जाने संबंधित फैसले कि जानकारी दी, जिसे नकारते हुए, ऑनलाइन फार्म ही रद्द कर दिया। स्कूल संघ के लीगल कोऑर्डिनेटर एडवोकेट संजीव शर्मा मोहाली ने बताया कि इस केस में मिली जीत एसोसिएट स्कूलों के भविष्य लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर स्कूल संघ पंजाब के महासचिव भुवनेश भट्ट ने स्कूल संघ की टीम पर भरोसा करके बोर्ड द्वारा भारी भरकम फाइन की घोषणा के बावजूद अंतिम तिथि तक भी ऑनलाइन न भरने के लिए धन्यवाद करते हुए इस जीत को उन सब साथियों के विश्वास की जीत बताया। स्कूल संघ के प्रधान जनार्दन भट्ट, वरिष्ठ उप प्रधान कमलनयन शर्मा ने आर टी ई केस के बाद इस मुद्दे पर भी जीत के लिए सम्पूर्ण टीम का धन्यवाद किया। स्कूल संघ के वरिष्ठ उप प्रधान कमलनयन शर्मा ने पंजाब में कार्यरत सभी एसोसिएट स्कूल संगठनों से अपील की कि इस प्रकार के गंभीर विषयों पर सभी एक ही दिशा में प्रयास किया करें तो मामले अधिक सुगमता से हल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *