Thu. Apr 16th, 2026

रुद्रप्रयाग:

श्री केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया सम्मानित

श्री केदारनाथ यात्रा का प्रथम चरण लगभग समाप्ति की ओर है, 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन निरन्तर रूप से धाम में हो रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ऑपरेशन मुस्कान चलाते हुए निरन्तर रूप से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता कर मानवता की मिशाल पेश की जा रही है। साथ ही धाम की मर्यादा भंग करने का प्रयास करने तथा अमर्यादित आचरण करने वालों अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रचलित यात्रा में श्री केदारनाथ धाम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस बल के साथ अन्य जनपदों से आया पुलिस बल भी नियुक्त किया गया है। धाम में नियुक्त प्रत्येक कार्मिक द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थितियों में यात्रा सम्बन्धी समस्त कार्यों एवं दायित्वों का पूर्ण मनोयोग एवं लगन तथा कर्तव्यपरायणता के साथ कर्तव्य निर्वहन कर अपना योगदान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा कार्मिकों का हौसला बढ़ाने तथा मनोबल उच्च करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले करने वाले कार्मिकों के नाम उपलब्ध कराये जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक श्री केदारनाथ, पुलिस उपाधीक्षक गौरीकुण्ड सहित सम्बन्धित प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये नामों व विभिन्न अवसरों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सम्मानित किया गया है।
श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस कार्मिकों का विवरण

  1. निरीक्षक श्री ललित जोशी (नैनीताल)
  2. निरीक्षक श्री खुशीराम पाण्डे (देहरादून)
  3. म0उ0नि0 बबीता टम्टा (पिथौरागढ़)
  4. अपर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा (टिहरी गढ़वाल)
  5. अपर उपनिरीक्षक हरीश पुरोहित (पौड़ी गढ़वाल)
  6. मुख्य आरक्षी मनोज पन्त (जनपद चम्पावत)
  7. मुख्य आरक्षी अमर सिंह (चम्पावत)
  8. मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र (पिथौरागढ़)
  9. मुख्य आरक्षी दीपक चन्द्र (अल्मोड़ा)
  10. मुख्य आरक्षी सुभाष (अल्मोड़ा)
  11. मुख्य आरक्षी सुनील (अल्मोड़ा)
  12. आरक्षी राजेश (रुद्रप्रयाग)
  13. महिला आरक्षी श्वेता (रुद्रप्रयाग)
  14. रिक्रूट आरक्षी सूरज (रुद्रप्रयाग)
    गौरीकुण्ड में नियुक्त कार्मिकों का विवरण
  15. आरक्षी अर्जुन सिंह (रुद्रप्रयाग)
  16. आरक्षी विनोद गुंसाई (रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *