
प्रस्तुति : भुवनेश भट्ट, महासचिव स्कूल संघ पंजाब
एसोसिएट स्कूलों की राज्यस्तरीय सभी एसोसिएशनें हुई लामबंद।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड़ की एफिलिशन ब्रांच के सुपरिडेंट ने पत्र क्रमांक – प स स ब (एफिलिएशन) – 2023/ 3222 तिथि 10 – 11 -2023 जारी कर पंजाब के सभी एसोशिएट स्कूलों को 2022 – 23 की लाग इन मे जाकर एसोसिएट पोर्टल में आजकल ( 10 – 11 – 2023 को) जारी किए गए फार्म को 30 नवंबर 2023 तक भरने के आदेश दिए।
शैक्षणिक साल 2023 – 24 के 9 महीने के लगभग समय बीत जाने के बाद बोर्ड़ द्वारा पिछले साल की लाग- इन पोर्टल मे ठीक वैसा ही फार्म भरवाना, जो कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड़ एफ़िलीएट स्कूलों से हर वर्ष अगले साल की कँटीन्यूशन फीस जमा करवाने के लिए जारी करता है, ने एसोसिएट स्कूल संचालको और एसोसिएट स्कूल एसोसिएशनों को सोच विचार के लिए मजबूर लर दिया।
बोर्ड के इस कदम में साजिश की आशंका भांपते एसोशिएट स्कूलों की सभी राज्यस्तरीय एसोशिएशनों के प्रतिनिधियों ने विगत दिनों लुधियाना में एक सार्वजनिक मीटिंग की गई। जिसमें स्कूल संघ पंजाब के प्रधान जनार्दन भट्ट, कोऑर्डिनेटर राजेश नागर, महासचिव भुवनेश भट्ट, ज्वाइंट एक्शन फ्रंट पंजाब के सीनियर वाइस प्रधान आनंद सिंह, महासचिव पृथी पाल सिंह, वाइस प्रधान सुरिंदर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य चेतन शर्मा, पी पी एस ओ के प्रधान एस के चावला, महासचिव राजीव थापर, संघ के सह संगठन सचिव जसप्रीत सिंह छाबड़ा, ए पी एस के प्रधान विजय शर्मा, महासचिव बलजीत सिंह निर्माण आदि शामिल हुए।
बैठक में विस्तृत चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंजाब का कोई भी एसोसिएट स्कूल 2022 – 23 की आई डी में जारी एसोसिएट पोर्टल को नहीं भरेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि:-
एसोसिएट स्कूलों को 2020 – 21 से ही माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश के माध्यम से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को एसोसिएट स्कूलों के सम्बन्धित केसों के अंतिम फैसले तक हर वर्ष 2019 -20 तक कि शर्तो पर कँटीन्यूशन फार्म जारी करते रहने को कहा है।
जिसके तहत एसोसिएट स्कूल 2023 – 24 का फार्म और फीस जुलाई में ही भर चुके हैं।
ऐसे में अब 2022 – 23 के पोर्टल में फार्म भरवाना अनुचित है। बोर्ड़ का यह कदम सीधे तौर पर एसोसिएट स्कूलों के खिलाफ किसी साजिश का हिस्सा लगता है और इन स्कूलों को परेशान करने का प्रयत्न है।
यदि बोर्ड़ की नीयत साफ होती तो यह फार्म 2023 – 24 में जारी होता और इसके साथ ही बोर्ड़ परम्परा के अनुसार एसोसिएट स्कूलों से 2024 – 25 की कँटीन्यूशन फीस भी ली जाती।
अतः पंजाब के किसी भी एसोसिएट स्कूल द्वारा इस फॉर्म को वर्तमान स्वरूप में न भरा जाए।
जिसके बारे में समूह एसोसिएट स्कूल संगठन के बैनर तले बोर्ड़ की चैयरपर्सन, सचिव, अतिरिक्त सचिव(एफिलिएशन) और उक्त आदेश जारी करने वाले सुपरिडेंट (एफिलिएशन) को पत्र लिखकर उनसे इस आदेश को तत्काल वापिस लेने की मांग की जाए।
इसी कड़ी में आज बोर्ड़ अधिकारियों को पत्र भेजकर इस फार्म को वापिस लेने की मांग की गई है।
साथ ही स्कूल संगठनों ने सामूहिक अपील जारी कर हर एसोसिएट स्कूल से इस फार्म को न भरने की अपील की है।
यह भी जिक्र योग्य है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड़ का वर्तमान प्रशासन, एक ओर एसोसिएशन पोर्टल के मुद्दे पर एसोसिएट स्कूल बोर्ड़ के आमने सामने हैं, तो वहीं कँटीन्यूशन फीस और एडीशनल सैक्शन की फीस के मुद्दे पर एफिलिएट स्कूलों में भी असन्तोष की स्थिति है।
तीसरी ओर पांचवीं- आठवीं के फार्म फीस के मुद्दे पर स्कूली शिक्षा विभाग पंजाब और बोर्ड़ प्रशासन में ठनी हुई ह