Thu. Apr 16th, 2026

फर्स्ट समाचार, लुधियाना

चीन में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत एशियन गेम्स में अब तक 100 पदक जीत चुका है। भारत में 25 गोल्ड 35 सिल्वर और 40 ब्रोंज मेडल जीते हैं। भारत में हॉकी कबड्डी समेत एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते हैं। आज सुबह ही भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने कहा है की यह नए भारत का डंका है। नया भारत इसी तरह बुलंदियों को छूता जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने भारतीय खिलाड़ियों को पहली बार 100 मेडल जीतने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *