Wed. Jul 29th, 2026

समाचारवाला/लुधियाना

धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे एडवोकेट को बाइक सवार लुटेरों ने शिकार बनाया। लुटेरे उनसे एक सोने की अंगूठी, कड़ा, 2 चांदी की अंगूठियां, मोबाइल व पर्स ले गए। यह सारी वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी कैमरों में कैद हो गई। एडवोकेट ने इस बारे में सुभाष नगर चौकी पुलिस को शिकायत दी। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। यह वारदात एडवोकेट मनीष राणा के साथ हुई। राणा का है कि वह उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा के कैंची धाम में माथा टेकने गए थे। 14 अगस्त को सुबह वह ट्रेन में वापस लौटे। स्टेशन से वह ऑटो में बस्ती जोधेवाल चौक के निकट उतरे और पैदल ही सुभाष नगर की तरफ अपने घर जाने लगे। अभी वह कुछ कदम ही चले थे कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन लोगों ने दात निकाला और उससे कड़ा, मोबाइल, पर्स, एक सोने की अंगूठी और 2 चांदी की अंगूठियां लूटकर ले गए। मनीष राणा का कहना है कि उन्होंने सुबह सुभाष नगर चौकी पुलिस को शिकायत दी। राणा का आरोप है कि ईतने दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *