Wed. Jul 29th, 2026

समाचारवाला/लुधियाना,

गढ़वाल भ्रातृ मंडल पंजाबी भवन में 10 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ईगास महोत्सव करवा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और कल यानि रविवार को पंजाबी भवन में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक सौरव मैठाणी व गायिका संगीता ढोंढियाल प्रस्तुति देंगे। शुक्रवार को गढ़वाल भ्रातृ मंडल व कार्यक्रम प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने पंजाबी भवन में तैयारियों का जायजा लिया। मंडल के प्रधान हरी सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मनोज शास्त्री, प्रबंधन समिति के संयोजक आत्मा राम तिवाड़ी, प्रबंधक भुवनेश भट्ट व अन्य सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम लुधियाना में रहने वाले उत्तराखंडियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकार ठेठ पहाड़ी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रम में देव डोली से लेकर ईगास पर्व से जुड़े कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, सचिव कुलदीप बिष्ट, संदीप बिष्ट, विनीत भट्ट, सूर्यप्रकाश किमोठी, पंडित कृष्णानंद भट्ट, मंगल सिंह गोसाईं व अन्य मौजूद रहे। फोटो:. पंजाबी भवन में तैयारियों का जायजा लेते हुए मंडल के पदाधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *