Thu. Apr 16th, 2026
विधायक गुरप्रीत गोगी(फ़ाइल फ़ोटो)

समाचारवाला/लुधियाना

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत हो गयी। गोली किन परिस्थितियों में लगी अभी इसके कारणों का पता नही लग सका। घटना शुक्रवार देर रात की है जब गोगी एक समारोह से लौटकर घर पहुंचे और वो अपने कमरे में थे। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी उनके कमरे में पहुंची तो गोगी खून से लतपथ हाल में गिरे हुए थे। उन्हें तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किये लेकिन वो नही बच सके। सूचना मिलने पर डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल, पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे।

शनिवार तड़के पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी गोगी के घर पहुंचे और उन्होंने अफसरों के साथ बातचीत की। गोली कैसे लगी अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नही हो पाई। बताया जा रहा है कि गोगी को उनके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि गोगी लुधियाना पश्चिमी से विधायक थे। इससे पहले कांग्रेस में रहते हुए कई बार पार्षद रहे और इंडस्ट्रियल कारपोरेशन के चैयरमैन भी रहे। पंजाब विधान सभा चुनाव2022 से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ आप का दामन थाम लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *