Thu. Apr 16th, 2026

समाचारवाला/लुधियाना

पंजाबी भवन में गढ़वाल भ्रातृ मंडल लुधियाना की तरफ से उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ईगास महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज मां नंदा देवी राज यात्रा के साथ किया गया। मां नंदा देवी की डोली अपने भक्तों को आशीर्वाद देने पहुंची। उसके बाद सौरभ मैठाणी और संगीता ढौंढियाल ने अपनी प्रस्तुतियों से पहाड़ की देव संस्कृति के दर्शन करवाए।

सौरभ मैठाणी ने मै पहाड़ों की रैवासी तू दिल्ली वाली गीत की प्रस्तुति दे कर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऑफ स्कूल के चेयरमैन डीपी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विनोद नेगी, चंद्रमोहन नेगी, आशीष तिवारी, डीएस गुसाईं, राकेश सेमवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत, कुलदीप बिष्ट विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह में मंडल ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले उत्तराखण्डियों को सम्मानित किया। सभा ने भागवताचार्य बृजमोहन सेमवाल, चीफ मैनेजर आशीष तिवाड़ी, डॉ नितिन, डॉ पूर्णिमा शर्मा, ca वेद बिष्ट, ca पंकज रावत को सम्मानित किया। मनोज शास्त्री ने मंच संचालन किया। मंडल के प्रधान हरि सिंह नेगी, महा सचिव सैन सिंह, कार्यक्रम के संयोजक आत्मा राम तिवाड़ी, प्रबंधक भुवनेश भट्ट एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को सम्मानित किया। समारोह में समस्त गढ़देशी संस्थाएं और भजन मंडलियों ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *