

-अवंतिका भट्ट का परिवार कई दशकों से पांवटा साहिब में रहता है
समाचारवाला/देहरादून
– पांवटा साहिब की वार्ड-6 निवासी अवंतिका भट्ट ने यूजीटी नेट(वाणिज्य)-2024 में चौथा ऑल इंडिया रैंक(एआईआर) हासिल किया है। अवंतिका मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के भटवाड़ी की रहने वाली हैं। उनका परिवार कई दशकों से हिमाचल के पांवटा साहिब में रहता है। इस सफलता के लिए छात्रा रोज 12 से 16 घंटे तैयारियां करती रही। इस दौरान छात्रा ने सभी शोशल मीडिया एकाउंट अपने मोबाइल से डिलीट कर दिए थे। मेधावी छात्रा अवंतिका भट्ट पुत्री वाणी विलास भट्ट व मां सुभमंगला भटट पांवटा साहिब के वार्ड-6 निवासी है। छात्रा के पिता राज उच्च पाठशाला ज्वालापुर के मुख्यध्यापक है। परिजनों ने बताया कि अवंतिका की शुरुआती शिक्षा दून वैलीस्कूल भाटांवाली में हुई। 12वीं कक्षा उर्तीण करने के बाद पांवटा कॉलेज में बी-कॉम की डिग्री ली। इसके बाद एम-कॉम डीएवी चंडीगढ़ से पास की। उच्च शिक्षा प्राप््त करते हुए पंजाब विश्व विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद घर से ही यूजीसी नेट परीक्षा उर्तीण करने को रोज 12 से 16 घंटे पढ़ाई की। तैयारी के दौरान बच्चों को भी ऑनलाईन पढ़ाई करवाती रही। बेटी की इस शानदार सफलता से परिजनों में खुशी व्याप्त है।पिता वाणी विलास भटट् ने कहा कि खास बात ये रही कि बेटी अवंतिका ने यूजीसी परीक्षा तैयारियों के दौरान शोशल मीडिया से एकदम से पूरी दूरी बनाए रखी। जिसमें फेसबुक, व्हटसअप व इंस्टग्राम के अपने अकाउंट मोबाइल से ही डीलीट कर दिया था। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुश जताई है।