Tue. Jun 2nd, 2026

, डीसी-एडीसी देख सकेंगे लाइव फुटेज

-लैंड रिकार्ड में हेराफेरी के बाद प्रशासन ने रिकार्ड रूम में लगाए 8 सीसीटीवी कैमरे

-रिकार्ड रूम के बाहर तैनात किया गार्ड

समाचारवाला/ लुधियाना:

लैंड रिकार्ड में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया। जिले के लैंड रिकार्ड रूम पर जिला प्रशासन ने तीसरी आंख का ‘पहरा’ लगा दिया। जिला प्रशासन ने रिकार्ड रूम के एंट्री प्वाइंट से लेकर एक-एक कोने तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों को डिप्टी कमिश्नर व एडीशनल डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों में लगी एलईडी स्क्रीनों के साथ-साथ उनके मोबाइलों से भी जोड़ा गया है। डीसी व एडीसी किसी भी समय लैंड रिकार्ड रूम की लाइव फुटेज देख सकते हैं। संदेह होने पर अधिकारी सीसीटीवी की पिछली फुटेज भी देख सकेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन ने रिकार्ड रूम के बाहर एक सुरक्षा गार्ड भी पक्के तौर पर तैनात कर दिया है। गार्ड को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना एडीसी की अनुमति के किसी को भी रिकार्ड रूम में जाने न दिया जाए। एडीसी(जनरल) मेजर अमित सरीन ने बताया कि लैंड रिकार्ड में हेराफेरी के बाद प्रशासन ने सख्त फैसले लिए हैं। हेराफेरी रोकने के लिए रैवेन्यू रिकार्ड की ऑनलाइन नकल देनी बंद कर दी और अब सिर्फ ऑफ लाइन नकल ही लोगों को दी जा रही है। एडीसी ने बताया कि रैवेन्यू रिकार्ड पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी लाइव फुटेज उनके व डीसी दफ्तर की एलईडी स्क्रीनों पर देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दो रजिस्ट्रियों के ऑनलाइन रिकार्ड में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने एतिहात के तौर पर ये कदम उठाए हें। उन्होंने बताया कि लैंड रिकार्ड रूम में किसी को भी बिना आज्ञा के जाने की अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *