Thu. Apr 16th, 2026


-पीएयू व फब्बारा चौक फीडरों के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रही बाधित

  • शुक्रवार दोपहर बाद पावरकॉम ने कुछ इलाकों में लोड शिफ्ट करके बहाल की बिजली सप्लाई

    लुधियाना, 14 जून: फिरोजपुर रोड पर अंडर ग्राउंड हाई टैंशन लाइन का फॉल्ट डिटैक्ट करने के लिए पावर कॉम अफसरों के पसीने छूट गए। पावरकॉम के अफसर वीरवार तड़के से शुक्रवार सुबह तक उस जगह को ढूंढते रहे जहां पर लाइन पंर हुई है। आखिरकार शुक्रवार सुबह पावर कॉम अफसर उस जगह को ढूंढने में कामयाब हुए लेकिन वहां पर बड़ी गिनती में पेड़ों को काटकर रखी गई लकड़ी फॉल्ट को दूर करने में बाधा बनी। पावरकॉम के अफसर दिल्ली व चंडीगढ़ से आई टीम के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद अंडर ग्राउंड तारों को ठीक करने का काम शुरू कर पाए। इतनी देर पीएयू व फब्बारा चौक फीडर के क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई ठप रही। जिसकी वजह से इलाके में पानी की समस्या पैदा हुई। हालांकि नगर निगम ने टैंकरों के जरिए इन इलाकों में पानी की सप्लाई दी। वहीं दोपहर बाद पावरकॉम ने इन ग्रिडों को दूसरे ग्रिडों से जोड़ने के लिए अस्थाई व्यवस्था की और कुछ-कुछ समय के लिए इन इलाकों में बिजली की सप्लाई दी ताकि लोग पानी भर सकें।
    पीएयू गेट नंबर दो के पास बागवानी डिपार्टमेंट की नर्सरी तक यह लाइन अंडर ग्राउंड है और वहां से फिर टावर लगे हुए हैं। अंडर ग्राउंड केबल ठीक वहीं पर पंर हुई थी जहां पर से लाइन दोबारा टावर पर शिफ्ट हो रही है। पावरकॉम के अधिकारियों को जब फॉल्ट मिला तो वहां पर काफी मात्र में लकड़ी पड़ी हुई थी जिसे हटाने में ही क्रैन को दो घंटे के करीब लग गए। उसके बाद पावरकॉम के कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए खुदाई की और दिल्ली व चंडीगढ़ से आए एक्सपर्ट की टीम ने लाइन रिपेयर करनी शुरू की। पावरकॉम के चीफ इंजीनियर इंदरपाल सिंह व पुनरदीप बराड़ मौके पर खड़े रहे। खबर लिखे जाने तक रिपेयर का काम चल रहा था। पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली देर रात तक बहाल हो सकेगी।
    बाक्स
    लगातार बिजली गुल रहने से इलाके के लोग खटखटाते रहे अफसरों के फोन
    पानी की सप्लाई न होने के कारण आम लोग पहले अपने स्थानीय नेताओं से शिकायत करते रहे। लेकिन जब उन्होंने भी हाथ खड़े किए तो लोगों ने खुद ही पावरकॉम के अफसरों को फोन करने शुरू कर दिए। अफसर एक तरफ लाइन रिपेयर करवाने में विजी रहे वहीं दूसरी तरफ पब्लिक के फोन सुनते रहे। दरअसल अफसरों को डर था कि इस भीषण गर्मी में पब्लिक गुस्से में आकर प्रदर्शन करना शुरू न कर दे। इसके अलावा नेताओं ने भी अफसरों पर दबाव बनाना शुरू किया। उसके बाद अफसरों ने कुछ इलाकों को दूसरे ग्रिडों से जोड़कर कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई शुरू की। हालांकि इसके लिए उन्हें दूसरे इलाकों में बिजली बंद करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *