Thu. Apr 16th, 2026

समाचारवाला, लुधियाना

लुधियाना के मायापुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान स्माइल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी सजदा ने बताया कि उनके बीच पिछले कुछ समय से लगातार झगड़े हो रहे थे। सजदा के अनुसार, डेढ़ साल पहले दोनों ने भागकर प्रेम विवाह (निकाह और कोर्ट मैरिज) किया था। लेकिन शादी के करीब एक साल बाद सजदा को पता चला कि स्माइल पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे।

सजदा ने बातचीत के दौरान बताया शादी से पहले उसने मुझे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। जब चार-पांच महीने पहले मुझे इस बात का पता चला,तब से हमारे बीच अक्सर विवाद होने लगा। वह काम पर भी ठीक से नहीं जाता था जिसे लेकर मैं उसे टोकती थी।

घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। झगड़े के दौरान इस्मैल ने गुस्से में शराब पी रखी थी। सजदा ने बताया कि गुस्से में उसने कहा,जब से तुम मेरी ज़िंदगी में आई हो,सब खराब हो गया है।जब झगड़ा बढ़ा तो सजदा घर से बाहर निकल गई। इस पर स्माइल ने उसे धमकी दी कि अगर वह वापस नहीं आई तो वह फांसी लगा लेगा। सजदा को लगा कि यह रोज़ की तरह की एक सामान्य धमकी है, लेकिन जब वह लौटी तो इस्मैल आत्महत्या कर चुका था।

सजदा के मुताबिक, इस्मैल अक्सर कहता था कि वह या तो उसे मार देगा या खुद जान दे देगा। हालांकि छोटे-मोटे झगड़े हर रोज़ होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद मौत पर जाकर खत्म होगा।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पड़ोस के लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *