Thu. Apr 16th, 2026
parminder tiwari

पुलिस ने चार किए गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, परिवार बोला, गिरफ्तार न हुआ तो घेरेंगे सीपी दफ्तर

समाचारवाला, लुधियाना

लुधियाना में माछीवाड़ा ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ थाना कुमकलां में FIR दर्ज कर दी है। पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर दिया, लेकिन परिवार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ा है।

कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड को कई घंटे बंद रखा लेकिन पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। कांग्रेस के समराला हलका इंचार्ज राजा गिल ने पुलिस को अल्टीमेट दिया है कि अगर आज मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो कल CP दफ्तर का घेराव करेंगे।

पब्लिक ने सुबह दस से दोपहर बाद ढाई बजे तक चक्का जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धरना खत्म करने के बाद परिजनों ने साफ कर दिया कि वो अभी शव का पोसटमार्टम नहीं करवाएंगे।पुलिस ने इस हत्याकांड में दर्ज एफआईआर में पिता, तीन बेटों व एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल किए गए हैं। आरोपितों को हत्या वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था, जिनकी अब गिरफ्तारी दिखाई गई है। आरोपी फैक्ट्रियों में लेबर का काम करते हैं।

पुलिस ने खोखरां के जय सिंह, उसके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं जय सिंह के तीसरा बेटा व मुख्य आरोपी अजय कुमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एफआईआर परमिंदर तिवारी के भतीजे शनि शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई। शनि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अपनी बिल्डिंग के बाहर बैठे थे जहां पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *